Home National News पूर्व में रहा ममता बनर्जी का खास शाहजहां शेख अब उगलेगा ‘राज’, वेस्ट बंगाल पुलिस मुख्यालय से लेकर गई सीबीआई टीम

पूर्व में रहा ममता बनर्जी का खास शाहजहां शेख अब उगलेगा ‘राज’, वेस्ट बंगाल पुलिस मुख्यालय से लेकर गई सीबीआई टीम

0
पूर्व में रहा ममता बनर्जी का खास शाहजहां शेख अब उगलेगा ‘राज’, वेस्ट बंगाल पुलिस मुख्यालय से लेकर गई सीबीआई टीम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल का संदेशखाली मामला लगातार चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम तृणमूल नेता शाहजहां शेख को सीबीआई हिरासत में भेजे जाने का है। पश्चिम बंगाल पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा (CID) ने संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की कस्टडी सीबीआई को सौंपी।

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई में अदालत ने साफ किया है कि संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस मामले में सीबीआई ने तीन प्राथमिकी दर्ज की है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद देर शाम लगभग 6.40 बजे तृणमूल नेता शाहजहां शेख को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय से लेकर रवाना हुई।

इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी की सरकार को एक बार फिर निर्देश दिया कि पुलिस संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच सीबीआई को सौंपे। पश्चिम बंगाल के इस बहुचर्चित प्रकरण पर अदालत ने दो टूक कहा कि संदेशखाली मामले का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को लेकर कोर्ट ने कहा कि राज्य पुलिस ने इस मामले में लुकाछिपी का खेल खेला है।

आरोपी बेहद राजनीतिक प्रभाव वाला व्यक्ति है। आज शाम 4:15 बजे तक जांच सीबीआई को सौंप दी जाए और आरोपी की हिरासत भी केंद्रीय एजेंसी को दे दी जाए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालती आदेश से लगभग ढाई घंटे की देरी से शाहजहां शेख की कस्टडी सौंपी गई।