Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Share Bazar में तेजी के साथ हफ्ते की शुरुआत, Sunsex 81,300 के पार, रुपया भी मजबूत

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कारोबारी हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रही। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ खुलते ही 81,300 के स्तर को पार कर गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 50 अंक चढ़कर 24,940 के ऊपर पहुंच गया।

हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे बाजार में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक वैश्विक संकेतों और आगामी तिमाही नतीजों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

रुपये में भी मामूली मजबूती

सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में भी अच्छी शुरुआत देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पांच पैसे की मजबूती के साथ 88.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और कुछ प्रमुख IPO में संभावित निवेश के चलते रुपये को समर्थन मिला है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी पूंजी का निरंतर बहिर्वाह और भू-राजनीतिक तनावों के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है, जिससे इसका कारोबार सीमित दायरे में हो रहा है।

बाजार विश्लेषक क्या बोले?

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भारतीय शेयर बाजार में तिमाही नतीजों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल और कच्चे तेल की कीमतों का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम, खासकर पश्चिम एशिया और यूरोप से जुड़ी खबरें, बाजार की दिशा तय करेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img