Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

शिवसेना ने भारतीय सेना को लेकर कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद, शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि आतंकवादियों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में सैनिकों की मौत का पांच गुना बदला लिया जाना चाहिए।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में दावा किया गया है कि जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष अधिकारों को छीनने वाले अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को रद्द करने के बाद से पाकिस्तान के हमदर्दों का हौसला बढ़ा है।

इसमें कहा गया है कि आतंकवादी ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं जहां दूसरे धर्म के लोग घाटी में प्रवेश नहीं कर सकें।

कहीं 1990 की तरह स्थिति तो नहीं: शिवसेना

हाल के हफ्तों में आतंकवादी हमलों में तेजी आई है जिसमें एक प्रमुख कश्मीरी पंडित व्यवसायी और एक स्कूल शिक्षक सहित कई नागरिक मारे गए। इन हत्याओं का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाएं इस बात का एहसास कराती हैं कि क्या 1990 के दशक की तरह स्थिति बन रही है जब हजारों कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

पार्टी ने अपने संपादकीय में कहा कि जब तक पांच सैनिकों को मारने वाले आतंकवादियों को कुचला नहीं जाता, तब तक भारतीय मन को शांति नहीं मिलेगी। इससे पहले कि सुरनकोट मुठभेड़ में शहीद हुए पांच सैनिकों का खून सूख जाए, इस मौत का पांच गुना बदला लिया जाना चाहिए।

सेना के पांच जवान हुए थे शहीद, दो आतंकवादी भी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में सोमवार को हुई तीन मुठभेड़ों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत सेना के पांच जवान और दो आतंकवादी मारे गए।

सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सैनिकों की जान चली गई थी, जब सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के बाद एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने पाक के खिलाफ किया प्रदर्शन

सेना के पांच जवानों के शहीद होने के बाद सोमवार को शिवसेना और डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन किया और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन देने और उसे बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी फूंका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img