Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

शिवपाल सिंह यादव ने कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अलीगढ़ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले तो वह समाजवादी पार्टी से  विलय को तैयार है।

सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

किसी जगह और किसी संस्था का नाम बदलने से विकास नहीं हो सकता है, बल्कि उसके लिए कार्य करना होता है, जो भाजपा सरकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नारों के साथ भी लोगों को धोखा दिया गया है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा देश  वैश्विक भुखमरी सूचकांक में बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान से भी पीछे चला गया है। अलबत्ता, अफगानिस्तान से आगे है। उन्होंने अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर कहा कि वो केवल अशफाक उल्ला खान, वीर अब्दुल हमीद को जानते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img