Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

भारत को लगा झटका: पाकिस्तान को मिला रूस से सस्ता तेल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते दिन रविवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के लिए एक खुशखबरी जारी ​की है। बताया जा रहा है कि, रूस से सस्ते कच्चे तेल की पहली खेप कराची बंदरगाह पहुंच चुकी है। रूस ने पहली खेप में पाकिस्तान को 45 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल दिया है। वहीं, पाकिस्तान में महंगाई और तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच यह राहत की बड़ी खबर है।

पीएम शहबाज शरीफ ने यह जानकारी ट्वीट कर दी हैं, उन्होंने लिखा, मैंने देश से किए अपने एक और वादे को पूरा किया है। यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पहला रूसी रियायती कच्चा तेल कार्गो कराची पहुंच गया है और कल से तेल की निकासी शुरू हो जाएगी।

आज परिवर्तनकारी दिन है। हम समृद्धि, आर्थिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा और सामर्थ्य की ओर एक-एक कदम बढ़ा रहे हैं। साथ ही वह बोले कि यह पाकिस्तान के लिए अब तक का पहला रूसी तेल कार्गो है और पाकिस्तान और रूसी संघ के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत है।

मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो इस राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बने रहे और रूसी तेल आयात के वादे को हकीकत में बदलने में योगदान दिया। बता दें कि यह भारत देश के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि रूस और भारत के संबंध मजबूत रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img