Home Uttar Pradesh News Baghpat सिरसली में हुये संघर्ष व बलवे में 16 नामदर्ज दर्ज एक गिरफ्तार

सिरसली में हुये संघर्ष व बलवे में 16 नामदर्ज दर्ज एक गिरफ्तार

0
सिरसली में हुये संघर्ष व बलवे में 16 नामदर्ज दर्ज एक गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में गत दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुये संघर्ष व बलवे के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से 16 लोग नामदर्ज हुये है।

बताया दे कि सिरसली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप व तेजपाल पुत्र इलम सिंह पक्ष के लोगो मे संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हुये थे।

इस मामले में एक पक्ष से भारत तोमर पुत्र नरेंद्र ने 11 लोगों के नामदर्ज 147, 148, 323, 504, 506, 307, 354ख की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष से अरुण पुत्र ओमपाल सिंह ने पांच लोगों के नामदर्ज 147, 148, 149, 323, 352 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के नामदर्ज आरोपी संजीव पुत्र जयपाल उर्फ लाला निवासी सिरसली को गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया।

वही दूसरी ओर जौहड़ी के नरेंद्र पुत्र अजब सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 अगस्त को वह अपने मकान की दीवार निकाल रहा था कि उसी दौरान पड़ोसियों ने उनके घर पर आकर हमला किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच महिलाओं सहित नो के खिलाफ 147, 452, 323, 504, 506 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।