Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत

जनवाणी संवाददाता |

बड़गांव: कस्बे में शुक्रवार की देर शाम एक महिला को सांप ने डस लिया। बंध लगाने के बाद परिजन उसे नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना ले गए, जहां उसे देशी दवाई पिलाई गई। हालत खराब होते देख फिर निजी चिकित्सक को दिखाया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

शनिवार की सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा निवासी हरदयाल सिंह की (55) वर्षीय पत्नी सुरेन्द्री देवी रात में घर में चारपाई से नीचे जमीन पर सो रहीं थीं। देर रात करीब आठ बजे कमरे में आए सांप ने महिला की अंगुली में डस लिया। सांप के डसने से महिला की आंख खुल गई। सांप को आंखों के सामने से जाता देख उसकी चीख निकल गई। परिजन जाग गए और सुरेन्द्री देवी को पहले नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना लेकर पहुंचे जहां उसे देशी दवाई पिलाई गई हालत खराब होता देख फिर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर जा ही रहे थे तो रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ा दिया, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img