Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

जाजमऊ से चुनावी शंखनाद करेंगे सपा मुखिया अखिलेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय यात्रा जाजमऊ से शुरू होकर चार जिलों में घूमते हुए कानपुर देहात में समाप्त होगी। दो दिन में यात्रा करीब 190 किलोेमीटर की दूरी तय करेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय लाठर ने माल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को बताया कि यह यात्रा चुनावी अभियान का आगाज है।

विजय यात्रा के जरिये गंगा-जमुनी तहजीब को सामने लाया जाएगा। यात्रा कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर में रहेगी। उन्होंने बताया कि पहली सभा घाटमपुर में नयवेली लिग्नाइट के पास होगी। यह योजना अखिलेश सरकार की है।

दूसरे दिन समापन सभा कानपुर देहात में अमूल्य दूध प्लांट के पास होगी। यह योजना भी अखिलेश सरकार के समय की है। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि समेत कई समस्याओं पर चर्चा की। सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का गंगा पुल पर स्वागत होगा।

इसके बाद एलीवेटेड रोड से नौबस्ता जाएंगे। यहां भी स्वागत किया जाएगा। पूरे रूट में स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं। यात्रा के शहर के अंदर न आने के सवाल पर बताया कि इससे जाम लगता। बाद में चुनावी सभाएं होंगी। दूसरी तरफ सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रूट का जायजा लिया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के कार्यालय पर बैठक की। कार्यक्रमों में विधायक अमिताभ वाजपेयी, इरफान सोलंकी, प्रवीण सिंह बंटी यादव, श्रेष्ठ गुप्ता, अंबर त्रिवेदी, अर्पित त्रिवेदी, अमरजीत सिंह सलूजा, वैभव मिश्रा आदि रहे।

यात्रा रूट (मंगलवार)

  • सुबह 11 बजे-गंगा पुल पर आगमन
  • सुबह 11:30 बजे नौबस्ता में स्वागत
  • दोपहर दो बजे : नयवेली लिग्नाइट बिजली घर घाटमपुर में स्वागत
  • शाम पांच बजे-यात्रा हमीरपुर पहुंचेगी (यहीं रात्रि विश्राम)

बुधवार

  • सुबह 10 बजे-हमीरपुर से प्रस्थान
  • सुबह 11 बजे-कुरारा हमीरपुर में स्वागत
  • दोपहर दो बजे-कालपी (जालौन) में स्वागत
  • शाम चार बजे-माती (कानपुर देहात) में स्वागत और सभा (समापन)
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img