Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

अति संवेदनशील क्षेत्रों में अग्निकांड की रखें विशेष निगरानी

  • पांच वर्षों के अग्निकांडों से हुई क्षति के विश्लेषण को निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अग्निकाण्ड से प्रत्येक वर्ष अत्याधिक जन-धन की हानि होती है। अग्निकाण्ड से होने वाली क्षति को रोकने के लिये जनपदों द्वारा विशेष निगरानी किये जाने की आवश्यकता है, जिससे अग्निकाण्ड से होने वाले प्रभाव को न्यूनीकृत किया जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आग की दुर्घटनाओं को रोकने तथा अग्निकाण्ड से होने वाले नुकसान में कमी लाने के लिए जनपद स्तर पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर निम्नानुसार कार्यवाही की जानी है।

जनपद में विगत 5 वर्षों में अग्निकाण्ड से हुई क्षति का विश्लेषण करते हुये अग्निकांड के लिए अति संवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाए तथा इन क्षेत्रों में अग्निकांड बचाव हेतु विशेष निगरानी रखी जाए।

अग्निकांड की घटनाओं को रोकने हेतु क्या करें-क्या न करें एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये जाए। रिहायशी क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाओं को रोकने हेतु विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए व बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

गांव क्षेत्रों में अग्निकाण्ड की दुर्घटनाओं से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता हेतु संबंधित लेखपाल को नामित किया जाना। फूस के मकान अग्निकाण्ड के प्रति संवेदनशील होते हैं।

ऐसे परिवार जो अभी फूस के मकानों में आवासित हों, उनका चिन्हांकन कर प्राथमिकता के आधार पर पात्रता के अनुसार शासकीय योजना के अन्तर्गत आच्छादित कर पक्का किया जाए। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु लिखित में अवगत कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img