जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद में पांच उपनिरीक्षक पदोन्नति पाकर निरीक्षण बने हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी स्टार लगाकर निरीक्षण होने पर बधाई दी और निष्पक्षता से आना कार्य करने का आहवान किया। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से उपनिरीक्षकों के पदोन्नति की सूची जारी की गई है। शामली जनपद से पांच उपनिरीक्षक पदोन्नति पाकर निरीक्षण बने हैं।
मंगलवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सभी उपनिरीक्षकों को तृतीय स्टार लगाकर निरीक्षक होने पर बधाई देते हुए भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की। साथ ही कहा कि इस प्रमोशन प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा तथा अधिक मनोयोग से कार्य करेंगे।
पदोन्नत हुए निरीक्षकों में राजकुमार चंदेल कैराना कोतवाली, नेमचन्द थाना झिंझाना, मुकेश कुमार आजाद थाना झिंझान, अजयवीर सिंह थाना बाबरी जनपद शामली और अनुराग गौतम अंगुल छाप ब्यूरो शामिल हैं।

