Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Share Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा मजबूत, निफ्टी 26000 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच बेंचमार्क सूचकांकों ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, हालांकि ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे कमजोर होकर 90.62 पर पहुंच गया।

शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.42 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 84,487.34 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 74.25 अंक चढ़कर 26,009.40 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स शेयरों का हाल

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मा, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
वहीं, एचसीएल टेक, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, टीसीएस, पावरग्रिड, अदानी पोर्ट्स, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर दबाव में रहे।

एशियाई बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद रहा। हालांकि, मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कच्चे तेल और संस्थागत निवेशकों की गतिविधि

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 69.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,174.21 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

गौरतलब है कि मंगलवार को सेंसेक्स 208.17 अंक चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 67.85 अंक की बढ़त के साथ 25,935.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...

UP Budget 2026: जानिए किस सेक्टर को मिला कितना फायदा

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सदन में...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here