Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

आईओए में दमदार लोग, बदलेगा खेलों का चेहरा

  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले आईओए सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यपरिषद के सदस्य भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने सोमवार को केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और खेलों पर काफी देर चर्चा हुई। जलशक्ति मंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि आईओए में इस बार बेहतरीन लोग आए हैं जो देश में खेलों की तस्वीर बदलने का माद्दा रखते हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

वह जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के बेटे वैभव गहलौत को पौने तीन लाख वोटों से हरा कर संसद में प्रवेश किया था। सोमवार को आईओए के कार्यपरिषद के सदस्य भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री से उनके 12 अकबर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की।

न्यूयार्क जाने से पहले हुई मुलाकात में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस बार आईओए में जो टीम आई है वो पहले से काफी बेहतर है और खेलों को आगे बढ़ाने के लिये सक्षम है। केन्द्रीय मंत्री ने आईओए सदस्य भूपेन्द्र सिंह बाजवा से तमाम योजनाओं के बारे में बात की। आईओए के द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों की जानकारी आईओए सदस्य ने दी।

गौरतलब है भूपेन्द्र बाजवा ने वुशु एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष के अलावा जब से आईओए में प्रवेश किया है तब से खेलों के चौतरफा विकास के लिये बनाई जा रही तमाम कमेटियों में न केवल उनको जिम्मेदारी दी गई है बल्कि एक ठोस रणनीतिकार होने के कारण खेलों के विकास की और अधिक संभावनाएं बढ़ गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img