Home Uttar Pradesh News Bijnor गन्ना समिति सचिव से मिला प्रतिनिधि मंडल

गन्ना समिति सचिव से मिला प्रतिनिधि मंडल

0
गन्ना समिति सचिव से मिला प्रतिनिधि मंडल
  • भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सचिव से रखी समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: तहसील क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल सहकारी गन्ना समिति के सचिव रोशनलाल से मिला और क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को रखा।

प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें अवगत कराया कि छोटे गन्ना किसानों की परची शीघ्र आनी चाहिए थी, परंतु वह बहुत देर से लगा रखी है और उसमें काफी अंतराल भी है। परची देर से आने पर किसानों की गेहूं बुआई प्रभावित होगी।

सचिव ने बताया कि गन्ना किसानों की पूरी प्रक्रिया आनलाईन संचालित की जा रही है जिससे छोटे किसानों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी शासन के समक्ष इस समस्या को रख हल कराने का प्रयास किया जाएगा।

सहकारी गन्ना समिति के सचिव रोशनलाल ने भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को समिति दस्तावेज और आनलाइन की जाने वाले सिस्टम का भी निरीक्षण कराया।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, मौ रमजान, नरोत्तम त्यागी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार व मंडल महामंत्री अंकित कुमार आदि शामिल रहे।