Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने पर भाकियू ने गन्ने की होली जलायी

  • भाकियू के बैनर तले एकत्रित किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने की भी मांग की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आक्रोशित किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र खाईखेड़ी पर एकत्रित होकर चीनी मिलों द्वारा अभी तक पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने के विरोध में गन्ने की होली जलाकर अपना विरोध व्यक्त किया वहीं सरकार से शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान कराने और इस साल गन्ने के दाम बढ़ाकर गन्ना रेट शीघ्र घोषित करने की सरकार से मांग की।

बुधवार को भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, बलराम सिंह, बाबूराम तलान, दारा सिंह राठी, ऋषिपाल सिंह आदि के नेतृत्व में भाकियू के किसानों ने खाईखेड़ी गन्ना क्रय केंद्र के तौल कांटे पर एकत्रित होकर गन्ने की होली जलायी और भाजपा सरकार व चीनी मिल मालिकों की मिलीभगत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में किसानों का पूर्ववर्ती सरकारों से भी ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है अब जबकि गुरुवार से द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज बुंदकी के गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो जाएगी परन्तु चीनी मिल ने खाई खेड़ी, हामिदपुर माखन, विर्दो नंगली आदि दर्जनों क्रय केंद्रों के ग्राउंड के ना तो गड्ढे भरवाए और ना ही साफ सफाई कराई जिससे बारिश होते ही किसानों की गन्ना तौल नहीं हो पाएगी।

बावजूद इसके नए गन्ना सीजन के शुरू होने पर भी जिले की गन्ना मिलो ने किसानों का पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। तोमर ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने किसी भी चीनी मिल मालिक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की होती तो किसानों को आज आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में किसान पहले ही अपने परिवार के खर्चे चलाने के लिए पैसे पैसे को तरस रहे हैं । बाबूराम तोमर ने इस बार चीनी मिलों द्वारा गन्ना पर्ची की सूचना मोबाइल पर मैसेज के द्वारा मिलने का भी पुरजोर विरोध करते हुए पूर्वर्ती सालों की तरह चीनी मिलों से कागज की पर्ची किसानों को भिजवाने की मांग की।

इस दौरान भाकियू नेता जयपाल सिंह, गोपी सिंह, इकरार अहमद, राजवीर सिंह, मीनू शेख, सुभाष कुमार, नीरज कुमार, मोहित कुमार, अजय पाल, आसाराम, अंकित कुमार, पवन कुमार आदि किसान शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img