Home Uttar Pradesh News Shamli सर्विलांस सेल ने गुम हुए दो लाख के मोबाइल बरामद कर सौंपे

सर्विलांस सेल ने गुम हुए दो लाख के मोबाइल बरामद कर सौंपे

0
सर्विलांस सेल ने गुम हुए दो लाख के मोबाइल बरामद कर सौंपे
  • पुलिस ने चोरी किए गए 11 मोबाइल के साथ दो दबोचे

जनवाणी संवाददात |

शामली: जनपद की सर्विलांस सेल ने गुम हुए करीब दो लाख रुपये के 15 मोबाइल बरामद करे हुए उनके स्वामियों को सौंपे हैं। वहीं पुलिस ने चोरी किए गए 11 मोबाइलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आफिस में एसपी अभिषेक ने बताया कि जन-शिकायत/सुनवाई के दौरान मोबाइल फोन खोने व चोरी होने की शिकायतें आती रहती हैं।

जिन्हें सर्विलांस सेल को दायित्व सौपा गया। प्रभारी सर्विलांस फतेह सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा लगातार अथक प्रयास कर ऐसे 15 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। सभी बरामद किए गए मोबाइल फोन का मूल्य करीब दो लाख रुपए का है। इन मोबाइल फोन के संबंध में सर्विलांस टीम द्वारा इनके खोने/चोरी होने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कार्यालय शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसे सभी मोबाइल फोन के स्वामियों को सविलांस टीम द्वारा बुलाया गया जहां पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा उनको उनके फोन सुपुर्द किये गये। पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को उत्सहावर्धन हेतु नगद पुरुस्कार 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

वहीं झिंझाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी अभिषेक ने बताया कि थाना झिंंझाना प्रभारी पंकज त्यागी और चौसाना चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने दो शातिरों जाबिर कुरैशी पुत्र जमील कुरैशी व अहसान कुरैशी पुत्र इशाक कुरैशी निवासीगण ग्राम कुंडा कला (बड़ा कुंडा) थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 मोबाइल बरामद किए हैं। दो अगस्त को ही इस्तकार पुत्र ज्ञयासुद्दीन निवासी गांव भडी भरतपुर ने झिंझाना थाना पुलिस को बताया कि उसके सात मोबाइल चोरी कर लिए गए हैं। वहीं तीन अगस्त को महताब पुत्र जमशेद निवासी गांव चौसाना ने बताया था कि उसके चार मोबाइल चोरी कर लिए गए। दोनों तहरीर के आधार पर मुकदमें दर्ज किए गए। दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।