जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी दारुल उलूम देवबंद पहुंच चुके हैं। हाइवे स्तिथ मदरसे के गेट पर उस्तादों और छात्रों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।
मौलाना अमीर खान मुत्तकी छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को काबुल से दिल्ली पहुंचे थे। दारुल उलूम देवबंद के दीदार की ख्वाहिश दिल में लिए शनिवार सुबह 11:35 बजे वह लाव लश्कर के साथ देवबंद पहुंचे। यहां पर मदरसे के उस्तादों और छात्रों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। मुत्तक़ी के दीदार को लेकर छात्रों में इतना जोश था कि वह अपनी अपनी कार से भी नीचे नहीं उतर पाए। सीधे उनका काफ़िला दारुल उलूम की लाइब्रेरी की और बढ़ गया। मुत्तक़ी शाम चार बजे तक यहां रुकेंगे। इनके सम्मान में दारुल उलूम की लाइब्रेरी में जलसा भी रखा गया है। जलसे के उपरांत वह दारुल उलूम के अतिथि गृह में मोहतमिम व अन्य उलेमा के साथ भोजन करेंगे।

