जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केरल के कोच्चि में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ बड़ा हमला बोला। उन्होंने हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कही। आरएन रवि ने कहा कि जो कोई भी बंदूक का इस्तेमाल करता है, उसके साथ बंदूक से निपटा जाना चाहिए। देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बात करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ कोई बातचीत नहीं। पिछले 8 वर्षों में किसी भी सशस्त्र समूह के साथ कोई बातचीत नहीं की गई है और यही होना भी चाहिए।
राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि यह क्या है? यह स्पष्ट होना चाहिए कि पाकिस्तान दोस्त है या दुश्मन? पुलवामा हमले के बाद, हमने एयर स्ट्राइक कर बालाकोट में पाकिस्तान को सबक सिखाया। संदेश यह था कि यदि आप आतंकवाद का कृत्य करते हैं तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।
जब 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला हुआ, तो पूरा देश सदमे में था: राज्यपाल आरएन रवि
#WATCH | Within 9 months of 26/11 Mumbai attacks, our then PM & Pak PM signed joint communique stating both countries were victims of terrorism. What is this? It has to be clear if Pak a friend or enemy… After Pulwama attack, we hit back at Pak in Balakot: Tamil Nadu Governor pic.twitter.com/3sTM68uUG9
— ANI (@ANI) August 1, 2022
राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि जब 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला हुआ, तो पूरा देश सदमे में था। मुट्ठी भर आतंकवादियों द्वारा देश को अपमानित किया गया था। हमलों के 9 महीनों के भीतर, हमारे तत्कालीन पीएम और पाक पीएम ने एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया था कि दोनों देश आतंकवाद के शिकार हैं और दोनों को मिलकर लड़ना होगा। लेकिव पाकिस्तान अपने समझौते पर कायम नहीं रहता है और आतंकवाद को अब भी बढ़ावा दे रहा है।

