Home Uttar Pradesh News Baghpat कोरोना गाइडलाइन से करायी तेजस में परीक्षा

कोरोना गाइडलाइन से करायी तेजस में परीक्षा

0
कोरोना गाइडलाइन से करायी तेजस में परीक्षा
  • शांतिपूर्ण संपन्न हुई विवि की परीक्षा, थर्मल स्क्रेनिंग, सेनेटाइज व मास्क के बाद करने दिया प्रवेश

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: खैला स्थित तेजस इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एण्ड ट्रेनिंग महाविद्यालय में चौधरी चरण स्ािंह विश्व विद्यालय द्वारा संचालित बीए, बीएससी की परीक्षा सम्पन्न कराई गयी। परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं की विद्यालय के बहार थर्मलस्क्रेनिंग, सेनेटाइज और मास्क चेक किये गये।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीए व बीएससी व अन्य परीक्षा संचालित की जा रही है। कोरोना महामारी को देखते हुए महाविद्यालय में कमरों को सेनेटाइज कराया गया है। खैला गांव स्थित तेजस इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एण्ड ट्रेनिंग महाविद्यालय में परीक्षा शुरू कराई गयी।

परीक्षा से पूर्व कक्षाओं को सेनेटाइजर किया गया। वहीं विद्यालय के गेट पर बच्चों की थर्मलस्के्रनिंग की गयी। वहीं मास्क और सेनेटाइज चेक किया गया। परीक्षा प्रभारी डा. प्रभा रानी अग्रवाल की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करायी गयी।