- सीबीएसई बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपनन हुई। परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राएं तनाव में लग रहे थे लेकिन परीक्षा देकर लौटने पर सभी के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के अलावा कडी सुरक्षा व्यवस्था रही।
शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के सभी 8 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 2370 छात्र-छात्राओं में 2332 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 38 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोडी है।
अंग्रेजी विषय का पेपर होने के कारण छात्र-छात्राओं में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अंग्रेजी विषय का पेपर काफी आसान रहा। छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रश्न पत्र का आसान कहा जायेगा क्योकि जिसने थोडी भी तैयारी की थी उसके लिए प्रश्नपत्र कठिन नही था।

