Home Uttar Pradesh News तिकोना पार्क में पालिका चेयरमैन पर तिरंगा झंडा नहीं लगाने का आरोप!

तिकोना पार्क में पालिका चेयरमैन पर तिरंगा झंडा नहीं लगाने का आरोप!

0
तिकोना पार्क में पालिका चेयरमैन पर तिरंगा झंडा नहीं लगाने का आरोप!

जनवाणी ब्यूरो | 

बलरामपुर: बलरामपुर नगर के तिकोना पार्क में नगर पालिका चेयरमैन द्वारा पोल लगवाकर तिरंगा ध्वज नही लगवाया गया न ही पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया… इसको लेकर भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।

समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरु’ ने नगर के तिकोना पार्क में अपने खर्चे पर 100 फिट का तिरंगा झंडा लगाने हेतु तत्कालीन जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था एवं उनसे अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने से पूर्व ही नगरपालिका चेयरमैन ने पार्क में पोल खड़ा करवा दिया और पार्क को अस्त व्यस्त कर दिया आज तक पोल पर तिरंगा क्यों नहीं लग पाया ये सवाल नगरवासियों के मन में है।

वही इस बारे में नगर पालिका बलरामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि/ पति, शाबान अली ने बताया कि कोरोना काल में बजट ना पाने के कारण पार्क में तिरंगा झंडा नही लगवा पाया।