- परिजनों ने किया खुशी का इज़हार
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के मौहल्ला मुनीरगंज निवासी डा. सलीम अहमद के मासूम बच्चों मौ. इफहाम व पुत्री उर्वातुल वुसका ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखकर इबादत की। साथ ही कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ की। गर्मी के मौसम और चिलचिलाती धूप में जहां बड़े लोग रोजे रखकर खुदा की इबादत कर रहें है वैसे ही मासूम बच्चे भी रमजान माह में रोजे रखकर खुदा की इबादत कर रहें है।
मौ. इफहाम व उर्वातुल वुसका ने भी अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखते हुए बड़ों को रोजा रखने के लिए प्रेरित किया। दोनो मासूम बच्चों ने रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हुए कोरोना बीमारी के खात्में के लिए खुदा से दुआ की। मासूम बच्चों के रोजा रखने पर परिवार वालो व रिश्तेदारों ने खुशी का इज़हार करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा़ और उनकी नेक ख्वाहिशात की दुआ की।

