Home Uttar Pradesh News Bijnor जो मां का सम्मान नहीं करता उसके अंदर शैतान होता है: इंद्रेश कुमार

जो मां का सम्मान नहीं करता उसके अंदर शैतान होता है: इंद्रेश कुमार

0
जो मां का सम्मान नहीं करता उसके अंदर शैतान होता है: इंद्रेश कुमार

दैनिक जनवाणी |

नहटौरः मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर्यावरण सेल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आरएसएस प्रचारक वह मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि मां के चरणों में ही जन्नत होती है मां का सम्मान जो नहीं करता वह अपने अंदर नफरत का शैतान आने देता है इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मान दिया वही कुरान का हवाला देकर प्रचारक द्वारा जो तकरीर दी गयी उसपर जमीअत उलेमा हिंद के कुछ उलेमा बीच में ही सभा को छोड़कर चले गए।

यहां नगर के डीके मैरिज हॉल में आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार के पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजक मिसाल मेहंदी ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान दिया ने इंद्रेश कुमार कहा कि हम अपनी अज्ञानता को तालीम मान लेते हैं वह तालीम नहीं मूर्खता होती है। उन्होंने कहा की ऊपर वाले को सबसे ज्यादा नापसंद तलाक है क्योंकि ऊपर वाले ने जब एक स्त्री पुरुष का रिश्ता ऊपर से बना कर भेजा है तो उसे तोड़ने वाला इंसान कौन है।

कुछ लोग कुरान से भटक गए हैं जो कि अपनी पत्नी को तलाक देकर उन तलाकशुदा बच्चों की मां के पैरों की जन्नत उन बच्चों से छीन लेते हैं उन्होंने कहा कि हम सब एक मालिक की संतान हैं किसी ने उसे निराकार माना है किसी ने मूर्ति में माना है कोई राम को मानता है तो कोई रब को तो कोई अल्लाह को तो कोई वाहेगुरु को।

79 1

उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया कि एक एक बूंद जल,व अन का दाना बर्बाद नहीं करूंगा, सोने से पहले अपने आस-पड़ोस पर नजर रखुगा और अगर कोई भी मेरे पड़ोस में भूखा या निवस्त्र होगा तो उसकी सहायता करने की कोशिश करूंगा, उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान हमारे दुश्मन है लेकिन भारत उन पर भी दया से ही काम लेता है।

इस अवसर पर भाजपा विधायक ओम कुमार, भाजपा जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, नगर कारवां पंकज भार्गव, हिमांशु चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, सभासद विनीता शर्मा, खुर्शीद अंसारी, सभासद रियासत भाई, मंजूर जैदी, प्रधानाचार्य बिलाल जैदी, जहीर रब्बानी, एके बक्शी, सरफराज उर्फ मूसा, हिना सिद्दीकी आदि सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजक मिसाल मेहंदी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया वही की लोगो को सम्मानित किया गया।

जमीयत उलेमा हिंद के नगर अध्यक्ष नफीस कासमी ने के साथ कई अन्य उलेमा भी कार्यक्रम को बीच में भी छोड़कर चले गए कासमी ने बताया की आर एस एस के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने जो भी तकरीर इस्लाम व कुरान को लेकर दी है वह सरासर गलत है और हमें कुबूल नहीं है हम वहां एक प्रार्थना पत्र जिसमें सन 2019 में नहटौर में हुई एनआरसी की हिंसा में कुछ निर्दोष लोगों पर मुकदमे पुलिस द्वारा लगाए गए थे वह जांच कर निर्दोषों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग करने के लिए एक प्रार्थना पत्र लेकर गए थेऔर मोहब्बत का पैगाम लेकर गए थे लेकिन प्रचारक महोदय की बात सुनकर हम बीच में से ही वह प्रार्थना पत्र दिए बगैर ही वापस आ गए।