Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

बारिश में धुलकर रह गया ईद का उत्साह

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे व आसपास के इलाके में ईद उल अजहा का पर्व शांति पूर्वक मनाया गया। बारिश के कारण ईद की नमाज़ स्थानीय मस्जिदों में अदा की गई। मौसम खराब होने से ईद का उल्लास फीका पड़ गया।इस दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

कस्बे में ईद के पर्व के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा व्यापक तैयारी की गई।ईदगाह में कई दिनों से की गई तैयारी के बाद सवेरे से ही नगर में भी सफाई कराकर कली चुना डलवाया गया लेकिन अचानक हुई बारिश ने त्यौहार के उल्लास पर पानी फेर दिया। नतीजतन ईद की नमाज़ स्थानीय मस्जिदों में ही अदा की गई।

42 1

इस दौरान मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। लोगों ने नमाज के बाद कुर्बानी की रिवायत को जिंदा किया।

थाना प्रभारी मुनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस दिन भर अलर्ट मोड़ पर रही। त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img