Home Entertainment News Bollywood News फिल्म ‘द क्रू’ में इस पंजाबी एक्टर की हुई एंट्री, मार्च से शुरू होगी शूटिंग

फिल्म ‘द क्रू’ में इस पंजाबी एक्टर की हुई एंट्री, मार्च से शुरू होगी शूटिंग

0
फिल्म ‘द क्रू’ में इस पंजाबी एक्टर की हुई एंट्री, मार्च से शुरू होगी शूटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री की तीन पॉपुलर एक्ट्रेसेस तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन फिल्म ‘द क्रू’ की पिछले साल घोषणा की थी। इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर डायरेक्ट करेगी। अब फिल्म ‘द क्रू’ से बड़ा अपडेट सामने आया है।

38 32

बता दें कि इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री करवा दी है। ये एक्टर दिलजीत दोसांझ हैं। तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनॉन और दिलजीत दोसांझ की ये कॉमेडी फिल्म होगी।

फिल्म ‘द क्रू’ की मार्च में शुरू होगी शूटिंग

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिया कपूर और एकता कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर अपडेट दिया है। फिल्म ‘द क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनॉन के अलावा दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।

इस फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2023 के लास्ट में शुरू होगी। बताते चलें कि ये दूसरा मौका होगा जब होगा रिया कपूर और एकता कपूर एक साथ काम करने वाली हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘वीरे द वेडिंग’ बनाई थी। वहीं, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की साथ में ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ और फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम किया था।