Home Uttar Pradesh News Bijnor युवती ने दरोगा के सामने खाया जहर, मौत

युवती ने दरोगा के सामने खाया जहर, मौत

0
युवती ने दरोगा के सामने खाया जहर, मौत

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: ग्राम मुकर्रमपुर निवासी पुष्पेन्द्र कुमार का आरोप है कि शाम गुरुवार करीब सात बजे गांव का ही पप्पू पुत्र भगवाना सिंह तथा दीपक सैनी पुत्र यशपाल सैनी उसके घर आये और उसकी नाबालिग पुत्री रूची को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि उस वक्त वहां थाने का एक दरोगा भी मौजूद था। जहर से युवती की हालत बिगड़ गई। पुष्पेन्द्र ने बताया कि इस दौरान उन्होंने आरोपी पप्पू को पकड़ लिया। जबकि दीपक फरार हो गया।

जबकि युवती की हालत ज्यादा बिगड़ने पर पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने अपनी पुत्री को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया तथा शव को नहीं उठने दिया।