- र्इंधन की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों में बढ़ रहा साइकिल का क्रेज, बिक्री में उछाल
- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत लोग साइकिल का कर रहे प्रयोग
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जनपद में साइकिल भी आम से खास हो गई है। लोगों में फिटनेस को लेकर साइकिल का क्रेज बढ़ा है। मौसम में तबदीली होने के साथ ही लोग भी सेहत के प्रति जागरूक होते जा रहे हैं। सेहत की देखभाल के लिए विभिन्न तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में सबसे खास है साइक्लिंग। लोग रोजाना एक से डेढ़ घंटा साइकिल चला रहे हैं और खुद को ंफिट रख रहे हैं। पहले जो लोग टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस, जिम को अपनाकर खुद को फिट रकने का प्रयास करते थे, वह अब साइकिल चलाना पसंद कर रहे हैं।
बच्चों की ऊंचाई बढ़ाने में भी साइकिल मददगार है। साथ ही लोग साइकिल का बीमा भी कराने लगे हैं। हालांकि जागरूकता के चलते कुछ लोग ही साइकिल का बीमा करा रहे हैं। कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत लोग साइकिल का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण जिले में साइकिल का कारोबार भी बढ़ा है। वहीं, समय के साथ-साथ साइकिल ने अपना रूप बदला है। इसका श्रेय लोगों में फिटनेस को लेकर बढ़ रहे क्रेज को जाता है।
वर्तमान समय में बाजार में चार हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक साइकिलों के अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं। साइकिल महंगी हुई तो उनकी सुरक्षा भी खतरे में है, इसलिए अब साइकिलों का बीमा भी होने लगा है। बीमा महज चोरी होने पर हीं नहीं बल्कि दुर्घटना होने पर भी कवर करेगा। यही कारण है कि लोग महंगी साइकिल लेते समय बीमा भी ले रहे हैं।
जिले में साइकिल का कारोबार बढ़ा
साइकिल कारोबारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग साइकिल का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। यहीं कारण रहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष में साइकिल का कारोबार बढ़ा है। इस बार 1000 रुपये महंगी साइकिल होने के बाद भी साइकिल कारोबार में इजाफा हुआ है। बाजार में अलग अलग कंपनियों के चार हजार से लेकर 25 हजार रुपये कीमत की साइकिलों के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं।
पेट्रोल-डीजल बढ़ने का भी है मुख्य कारण
आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इस कारण लोगों का रुझान साइकिल की ओर बढ़ रहा है। जहां लोग छोटे-मोटे काम के लिए बाइकों को दौड़ाते थे, वहीं अब साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईंधन के बढ़ते हुए दामों से बाजार में मंदी का असर देखने को मिल रहा है। इसके ठीक उलट साइकिल के शोरूम पर लोगों की भीड़ लग रही है। इन दिनों जिले में साइकिल की सवारी लोगों की सेहत के साथ-साथ जेब का बोझ भी कम करने का काम कर रही है।
हालांकि ईंधन के बढ़ रहे दामों की वजह से साइकिल की कीमतों पर भी आंशिक असर पड़ रहा है। भारत में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को गाड़ी चलाना महंगा साबित हो रहा है। आर्थिक बोझ से बचने के लिए लोग साइकिल का सहारा ले रहे हैं। साइकिल की डिमांड बढ़ने से बिक्री में उछाल आया है। साइकिल के शोरूम संचालक ने बताया कि साइकिल की कीमतों पर भी थोड़ा असर पड़ा है। ईंधन की बढ़ती कीमत ने ट्रांसपोर्टेशन का खर्च थोड़ा बढ़ा है। साइकिल की कीमत में 100 तक का इजाफा हुआ है, लेकिन साइकिल की बिक्री दोगुना के आसपास हो गई है।
जेब और सेहत के मद्देनजर साइकिल की सवारी
साइकिल खरीदने आए अरविंद ने बताया कि रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ोतरी कहां थमेगी, इसका कोई अंदाजा नहीं है। इसलिए परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए साइकिल खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि जेब और सेहत दोनों के लिए साइकिल की सवारी फायदे का सौदा साबित हो रही है। परिवार में दो लोग साइकिल खरीद रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान बढ़ा लोगों में क्रेज
लोगों में साइकिल चलाने को लेकर लॉकडाउन के दौरान काफी ज्यादा क्रेज बढ़ गया है। क्योंकि जो बिजनेसमैन कभी भी इस तरफ ध्यान नहीं देते थे। वह भी अब साइकिल चलाकर खुद को फिट रख रहे हैं। एइसके साथ ही साइकिल की मार्केट करीब 200 से 300 प्रतिशत ग्रोथ कर गई है।
यूथ में एक्सरसाइज साइक्लिंग का बढ़ा क्रेज
फिटनेस को लेकर यूथ के बीच एक्सरसाइज साइकिल की जबरदस्त डिमांड है। घर हो या जिम एक्सरसाइज साइकिल ने फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वाले लोगों के बीच एक खास जगह बना ली है। यूथ के बीच भी ये परफेक्ट फिटनेस इक्यूमेंट के रूप में पॉप्यूलर हो रहा है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिम में घंटों पसीना बहाना, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज करना।
लेकिन इन एक्सरसाइज के दौरान जरा भी चूक हुई तो आपकी सेहत पर उसका निगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकता है। वहीं, साइक्लिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसके लिए न तो किसी ट्रेनर की जरूरत है न ही किसी सावधानी की। पॉल्यूशन, ट्रैफिक और दूसरी कई वजहों से लोग कई बार लोग रोड पर साइकिल चलाने से कतराते हैैं। ऐसे लोगों के लिए एक्सरसाइज साइकिल सबसे बेहतर विकल्प है।
एक्सरसाइज साइकिल की मदद से एक ही जगह पर स्टैटिक रहते हुए कई किलोमीटर साइक्लिंग करने का फायदा उठाया जा सकता है। जिम ट्रेनर कहते हैैं कि किसी भी जिम के लिए एक्सरासइज साइकिल सबसे इंपॉर्टेंट एक्यूपमेंट है। जिम मे आने वाले सभी लोगों के एक्सरसाइज कि शुरूआत साइक्लिंग से ही होती है। एक्सरसाइज साइकिल वॉर्म अप का बेहतरीन जरिया है। साइक्लिंग मोटापा घटाने में भी मददगार है।
घरों में बढ़ी डिमांड
कई लोग अपने बिजी शिड्यूल और दूसरी समस्याओं की वजह से जिम नहीं ज्वाइन कर पाते। ऐसे लोगों के लिए एक्सरसाइज साइकिल खुद को फिट रखने का एक बेहतरीन साधन है। बगैर किसी ट्रेनिंग और गाइडेंस के किए जा सकने वाले एक्सरसाइज का या तरीका सिटी में काफी पॉप्यूलर हो रहा है। शहर में एक्सरसाइज साइकिल की काफी डिमांड है।
हर रेंज में है उपलब्ध
लोगों की पसंद और जेब को ध्यान में रखते हुए बाजार में कई वैराइटी और कीमतों के एक्सरसाइज साइकिल उपलब्ध हैैं। पर्सनल यूज के लिए मिलने वाली एक्सरसाइज साइकिल की कीमत सात हजार रुपए से शुरू होती है। डिफरेंट क्वालिटी और ब्रांड के साइकिल के हायर रेंज 25 से 30 हजार रुपये हैैं। वहीं जिम में इस्तेमाल की जाने वाली साइकिल की प्राइस रेंज 10 हजार से लेकर 60 हजार तक है।

