- जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कोटद्वार रोड पर पुलिस ने चार बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश दो युवकों का अपहरण कर क्षेत्र में अपनी कार से घूम रहे थे। हालांकि दबिश के दौरान बदमाश कार छोड़कर भाग रहे थे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों को पकड़ लिया ।