Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

भीषण गर्मी ने किया निढ़ाल

  • चिपचिपी गर्मी ने किया लोगों को दिनभर पसीना-पसीना

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: उमस भरी गर्मी ने हवाओं के चलने के बावजूद मौसम में चिपचिपा पन कर रखा है। इस तपती और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर रखा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस भयंकर गर्मी का शिकार होने के कारण बीमार हो रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिन में बारिश होने की संभावना है और तेज हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बनेगा। राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 एवं न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

03 27

हवा का रुख सुबह शांत रहा, लेकिन शाम को चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि अगले पांच दिन वेस्ट यूपी में बारिश होने के आसार है। तेज आंधी और तूफान चलने की भी संभावना है।

शाम को चली तेज हवाएं

बुधवार की शाम तेज हवाएं चली। जिससे मौसम थोड़ा सुुहाना हो गया, लेकिन चिपचिपापन मौसम में बरकार रहा। जिसके चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ा रहा। हालांकि बढ़ती गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन शाम के समय जरूर लोग घरों से बाहर निकले। जिसके चलते बाजारों में रौनक दिखाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img