Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

आक्सीजन की कमी से बिगड़े दूसरी लहर में हालात: योगी

  • मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कालेज में कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर दहशत जरूर बनी थी। उस समय आॅक्सीजन की कमी थी, लेकिन कोरोना की रोकथाम के लिए तेज किये गये प्रबंधन से अब दहशत दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा देश आॅक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर चुका है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पत्रकारवार्ता के दौरान सीएम ने बताया कि 559 आॅक्सीजन प्लांट पूरे प्रदेश में लगाये गये हैं।

मेरठ में 29 आॅक्सीजन प्लांट लगाए गये हैं, जिसमें 28 क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के नाते कोरोना काल बड़ी चुनौती था। बड़ी संख्या में यहां काम पर आये अन्य राज्यों के लोगों को अपने घरों को वापस लौटना पड़ा। प्रदेश सरकार ने उन सभी को उनके घर पहुंचाने से लेकर उनके खान-पान का प्रबंध किया। प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरे समर्पण से इस काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कोरोना के शुरुआती दौर में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन भारत द्वारा बनायी गयी वैक्सीन के परिणाम चौकाने वाले सामने आये हैं। वर्तमान में कोरोना को काफी हद तक काबू किया जा चुका है।

41 लाख डोज कराई उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरठ में कोरोनारोधी टीके की 41 लाख डोज उपलब्ध करायी गयी हैं। जिन लोगों ने अभी तक टीके की पहली डोज नहीं लगवायी है प्रयास हो कि एक सप्ताह या 10 दिन में ऐसे सभी लोगों का कोविड टीकाकरण कराया जाय। उन्होंने कहा, जो बुर्जुग हैं या किसी बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें प्रीकॉशन डोज दी जाए।

इसके अतिरिक्त हेल्थ वर्कर,फ्रंट लाइन वर्कर, कोरोना वारियर प्रीकॉशन डोज जरूर लें। उन्होंने कहा घबराने की नहीं, बल्कि सर्तकता व सावधानी की आवश्यकता है। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और भीड़-भाड़ में जाने से बचें। तभी कोरोना पर विजय पायी जा सकती है। देश में संसाधनों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। प्रर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है।

मेरठ में 27.53 लाख सैंपल की जांच

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोविड कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता से आॅक्सीजन प्लांट, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या, लैब के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया मेडिकल कालेज में दो आॅक्सीजन प्लांट लगे हैं।

पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन सिलेंडर हैं। अबतक 27.53 लाख सैंपल की जांच की जा चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कोरोना काल में जो मौत हुई उनमें 59 प्रतिशत लोग ऐसे थे, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी थी। 16 प्रतिशत ऐसे लोग थे, जिनको एक डोज लगी थी। 1.5 प्रतिशत ऐसे थे जिन्हें दोनों डोज लगी थीं।

पांच मिनट में निरीक्षण कर गए मुख्यमंत्री

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कोरोना विशेषज्ञों की स्पेशल टीम के साथ मेरठ मेडिकल कालेज पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कोविड के हालात और प्रबंधन पर बातचीत की। महज पांच मिनट में कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया और अपने अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए।

अपने तय समय से करीब एक घंटे की देरी से मुख्यमंत्री का काफिला मेडिकल पहुंचा था। यहां उनके आने का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित था, मगर वह डेढ़ बजे यहां पहुंचे। सीधा कोविड कंट्रोल रूम में गए और वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएम ने पांच मिनट वार्ड का निरीक्षण करने के बाद 1:35 बजे से 1:47 बजे तक मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने 12 मिनट संवाददाता सम्मेलन को कोविड वार्ड के बाहर संबोधित किया, मगर इस दौरान पत्रकारों के कोई सवाल नहीं लिए गए। कोविड प्रबंधन और वैक्सीनेश पर प्रकाश डालकर अपने गंतव्य की ओर कूच कर गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img