Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

तेज हवा ने कराया थोड़ी सर्दी का अहसास

  • मौसम में नमी गायब, सिर्फ रात ही ठिठुर रही, फिलहाल साफ रहेगा मौसम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: हवा का रुख मंगलवार को बढ़ गया। जिसके चलते हल्की सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर में खिली धूप जरूर निकली। जिसके कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन अभी मौसम के साफ रहने के संकेत मिल रहे हैं। शहर के प्रदूषण में भी थोड़ा निरंतर उछाल दर्ज हो रहा है। ऐसे में इसके लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 84 एवं न्यूनतम आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख चार किमी सुबह और शाम को 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया। शाम के समय तेज चली हवा ने मौसम में सर्दी का अहसास बनाए रखा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार मौसम फिलहाल साफ और शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहने की उम्मीद है।

प्रदूषण में लगातार हो रहा इजाफा

प्रदूषण फिलहाल मेरठ में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इसकी रोकथाम करना बेहद जरूरी है। हवाओं का तेज रुख होना प्रदूषण के प्रकोप को कम कर रहा है, लेकिन अत्यधिक अंधाधुंध तरीके से शहर में प्रदूषण होना लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में यहां के प्रदूषण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।

अगर समय रहते जागरूकता नहीं हुई तो प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर मेरठ में 298, बागपत में 260, मुजफ्फरनगर में 240, गाजियाबाद में, 250 आदि। जबकि शहरों के इन स्थानों में प्रदूषण का स्तर जयभीमनगर में 300, पल्लवपुरम में 307, गंगानगर में 286 आदि दर्ज किया गया।

भुवन प्रकाश यादव बने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

मोदीपुरम: शासन के निर्देश पर मेरठ और बागपत के लिए नई क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। देर शाम लखनऊ से आए नए क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने चार्ज ले लिया है। मंगलवार की शाम को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नय क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। भुवन प्रकाश यादव को नया प्रदूषण अधिकारी बनाया है,

05 7

अभी वह वर्तमान में जिला मुख्यालय पर ही तैनात थे इससे पहले भी वह कई जिलों के प्रदूषण अधिकारी रह चुके हैं। भुवन प्रकाश यादव ने मंगलवार को कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह से चार्ज ले लिया है। विजय कुमार के सस्पेंड करने के बाद मुजफ्फरनगर प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह को चार्ज दिया गया था। करीब 20 दिन से उनके पास ही चार्ज था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img