Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

इंतजार खत्म, जल्द लगेगी कोविड वैक्सीन

  • पहले चरण में 18 हजार हेल्थ वर्करों को लगेगा टीका, दूसरे चरण में 37 हजार फ्रंटलाइन वर्कर
  • तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर वाले 12.5 लाख नागरिक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गत वर्ष कोरोना ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी थी और इस कदर दहशत में डाल दिया था कि लगातार बुखार और खांसी होते ही कोरोना का डर सताने लगता था।

पूरी दुनिया इस खतरनाक वायरस से बचने के लिये वैज्ञानिकों की तरफ निगाह लगाए बैठी हुई थी। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और नये साल के पहले सप्ताह से कोरोना वैक्सीन से बचाव वाली वैक्सीन लोगों को लगनी शुरु हो जाएगी।

शासन स्तर पर कोविड वैक्सीन को लेकर युद्धस्तर पर काम हो रहा है। नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद से लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इस बाबत पूरी व्यवस्था लगाने में व्यस्त हैं। खुद डीएम के बालाजी पूरी तरह से मानीटरिंग करने में लगे हुए है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियों को फाइनल टच दे दिया है। एसीएमओ प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि कोल्ड चेन जहां वैक्सीन रखी जानी हैं वो एक्टिव मोड में है।

जनपद में जिला वैक्सीनेशन स्टोर समेत 28 कोल्ड चेन बनाई गई है। इसमें साढ़े सात लाख डोज के लिये 3060 लीटर वैक्सीन स्टोर की जाएगी। इसके अलावा जनवरी के पहले सप्ताह में 600 लीटर वैक्सीन के लिये अतिरिक्त जगह उपलब्ध करा दी जाएगी। पहले फेज में 18 हजार हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी।

दूसरे फेज में 37 हजार फ्रंट लाइन वर्करों की बारी है। तीसरे फेज में 12.5 लाख सिटीजन जिनकी आयु 50 से ऊपर है उनको वैक्सीन दी जाएगी। सबसे पहले 18000 हेल्थ वर्करों और पुलिसकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन स्तर पर टीककरण की गंभीरता से निगरानी की जा रही है और प्रतिदिन की रिपोर्ट लखनऊ मांगी जा रही है।

दरअसल, कोरोना के कहर के बाद जिस तरह से ब्रिटेन के कोरोना स्ट्रेन ने लोगों की नींद उडाई हुई है उसको देखकर लोग इसको लेकर बैचेन है कि आखिर वैक्सीन कब आएगी। आम नागरिकों के मस्तिष्क में एक सवाल यह भी आ रहा है कि क्या वैक्सीन उन लोगों को भी लगेगी, जिनको पूर्व में कोरोना हो चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बारे में इंतजार करना होगा कि फाइनल गाइड लाइन क्या आने वाली है। वैसे स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीन के लिये पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

नये साल का पहला दिन राहत भरा, 26 संक्रमित

नये साल का पहला दिन सभी के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। मात्र 26 संक्रमित केस शुक्रवार को मिले हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने अपडेट जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4290 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 26 संक्रमित मिले हैं।

744 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। संक्रमितों की सूची में दिहाड़ी मजदूर, छात्र, कामकाजी घरेलू महिलाएं, नौकरी पेशा, अधिवक्ता, किसान व कारोबारी शामिल हैं। जिन इलाकों में संक्रमित मिले हैं उनमें मवाना जंघेड़ी, टीपीनगर देवपुरी बागपत रोड साबुन गोदाम, साबुन गोदाम ऋषि नगर, अब्दुल्लापुर राधा गार्डन कालोनी, सदर आबूलेन, बहसूमा, पांचली, कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी, न्यू सैनिक कालोनी, ईशापुरम, जटौली, पल्लवपुरम बलवंत एन्क्लेव, राजेन्द्रपुरम, सरधना आदर्श नगर, करनावल, डाहर, हापुड़ रोड इंदिरा चौक, संत विहार लल्ला पुरा व जैदी फार्म नौचंदी शामिल हैं।

सरधना में व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र में कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी आदर्शनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे आइसोलेट करा दिया। साथ ही उसके परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके अलावा 68 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। सरधना क्षेत्र में रोजाना हो रही जांच में नए केस सामने आ रहे हैं।

क्षेत्र में अब तक करीब 400 केस सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 68 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। इसके अलावा दो दिन पूर्व लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर पता चला कि आदर्शनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोन पॉजिटिव है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे तत्काल आइसोलेट करा दिया। साथ ही उसके परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

सीज इलाके में बड़ी संख्या में बाहर से आए मेहमान फंसे

कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बाद बाहर से जिनमें कुछ विदेशी मेहमान भी हैं फंस गए हैं। ब्रिटेन से आए दंपति के सायी आयी ढाई साल की बच्ची में स्टेÑन वायरस मिलने के बाद टीपीनगर के संत विहार व मान सरोवर इलाके को स्वास्थ्य विभाग ने सील करा दिया है। किसी भी प्रकार की आवाजाही पर सख्ती से पाबंदी लगा दी गयी है। तमाम नाकों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

मुसीबत में फंसे मेहमान

संत विहार और मानसरोवर इलाके में कई ऐसे परिवार हैं, जहां मेहमान आए हुए हैं। कुछ परिवारों में विदेश से मेहमानों के आने की भी स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। मेहमानों को निकालने के लिए कुछ परिजनों ने भाजपा के बडे नेताओं से भी संपर्क किया है। दरअसल, सबसे ज्यादा मुसीबत उनकी है जिनकी वीजा अवधि समिति है तथा पहले ही समाप्त हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर इस पूरे इलाके को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है।

रियायत से इनकार, सैंपल लिए

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में रहने वालों के लिए किसी प्रकार की रियायत की बात से साफ इनकार किया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि यह नीतिगत फैसला है। शासन स्तर पर कोई आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को भी इलाके में रहने वालों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेने स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीमें पहुंची। घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि शत प्रतिशत लोगों के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे जाएंगे।

जरूरी सामान की आपूर्ति

संत विहार व मान सरोवर में जरूरी सामान की आपूर्ति का भी लगातार ध्यान रखा जा रहा है। टीपीनगर एसओ विजय कुमार गुप्ता इसमें महती भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि कंटेनमेंट जोन की पाबंदी सख्ती से लागू कराने के साथ ही लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए। इसमें कुछ वॉलियेंटरों की भी मदद ली जा रही है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया दौरा

शुक्रवार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी इस इलाके का दौरा किया। यहां काम कर रही जिला सर्विलांस की टीम को आवश्यक निर्देश दिए। गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डा. सुनील कुमार ने भारी भरकम टीक के साथ इस इलाके में दौरा किया था। डा. सुनील कुमार ने बताया कि इस इलाके से बाहर संक्रमण को नहीं जाने देना है। उसको यहीं पर पूरी तरह से नष्ट करना है। ये अच्छी बात है कि यहां के लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं।

11 जनवरी तक रहेंगे बंदिश में

एसीएमओ ने माइक से ऐलान कर लोगों को 11 जनवरी तक घरों में रहने की हिदायत दी है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से सहयोग का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि किसी भी शख्स को खांसी जुकाम या गले में खरास सरीखी शिकायत मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दी जाए अन्यथा पुलिस को भी सूचना दी जा सकती है। ऐसे शख्स को तत्काल दवाएं आदि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क मुहैय्या करायी जाएगी। साथ ही दोबारा सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।

स्ट्रेन ने अरमानों पर फेरा पानी

ब्रिटेन से आए दंपति के साथ आए कोरोना के स्ट्रेन ने टीपीनगर के संत विहार व मानसरोवर में रहने वालों के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस इलाके में अनेक ऐसे परिवार हैं। जिनके यहां बड़ी संख्या में नए साल के स्वागत को मेहमान आए हुए थे। कुछ के यहां विवाह शादी के चलते मेहमान ठहरे हुए थे। उनको जाना था, लेकिन स्ट्रेन वायरस का केस मिलने के बाद सभी फंस गए।

नए साल के स्वागत को जश्न की तैयारियां धरी की धरी रह गयीं। कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए जाने के बाद स्वागत की तैयारियों के लिए घरों में की गई तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गयीं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नए साल के स्वागत को लेकर जो कार्यक्रम पहले से फिक्स थे वो भी धरे के धरे रह गए। कंटेनमेंट जोन की पाबंदियों में कैद रहकर लोगों ने बीते साल को विदा किया और नए साल का स्वागत।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img