Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

30 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

  • मौसम अलर्ट: तेज हवा के साथ होगी बारिश

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। क्योकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा। 30 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक इस बदलाव के कारण तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। बारिश के होने से फिर से मौसम में बदलाव तो रहेगा ही साथ ही साथ लोेगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। हालांकि अभी मौसम साफ चल रहा है, लेकिन एकाएक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 69 एवं न्यूनतम आर्द्रता 42 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत रहा। शाम को हल्की फुल्की हवाओं का एहसास जरूर हुआ। सरदार पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 29 मार्च को पुन: सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तेज हवा गरज के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।

08 28

जिसकी तीव्रता 31 मार्च को अधिक रहेगी। गेहूं, चना, मसूर सब्जियों आदि खड़ी फसलों में सिचाई व रसायन का छिड़काव न करें व यथा संभव जल निकास का प्रबंध करें। उधर, हवा और बारिश होने से प्रदूषण महानगर में इस समय बेहद अच्छा चल रहा है। जिसके चलते प्रदूषण में कमी आई है।

इन शहरों में प्रदूषण का स्तर

मेरठ 115

बागपत 171

मुजफ्फरनगर 125

गाजियाबाद 132

इन स्थानों पर प्रदूषण का स्तर

गंगानगर 108

पल्लवपुरम 130

जयभीमनगर 106

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img