Home Entertainment News Bollywood News Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स पर मचा बवाल, फैंस बोले-कुछ तो बोलिए सर!

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स पर मचा बवाल, फैंस बोले-कुछ तो बोलिए सर!

0
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स पर मचा बवाल, फैंस बोले-कुछ तो बोलिए सर!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया गतिविधियों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। आमतौर पर ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले बिग बी पिछले 15 दिनों से सिर्फ ट्वीट नंबर लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने किसी मुद्दे पर कोई राय या प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। उनकी यह चुप्पी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। बिग बी के इन ट्वीट्स पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

15 दिनों से सोशल मीडिया परसाधी चुप्पी

अभिनेता ने बीते 15 दिनों से सोशल मीडिया पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने ना पहलगाम हमले पर कुछ कहा था और ना ही भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर किए गए हमले पर ही कुछ बोला। यहां तक की कल रात पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए नाकाम हमले पर भी उन्होंने अभी तक मौन बनाए रखा है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

अमिताभ बच्चन के खाली ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ तो उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन से पूछा, ‘क्या कह रहा है डॉक्टर कब तक ठीक हो जाएंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज भी जीरो शरम।’ एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘वह रेखा जी से कोड में बात कर रहे हैं। जब से जया जी ने उन्हें टेक्स्ट करते हुए पकड़ लिया है।’ एक और ने लिखा, इनका अलग ही युद्ध चल रहा है। एक और ने लिखा, ‘कोई इनसे पहले फोन छीनो।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ‘सर कुछ तो बोलिये देश की आर्मी के लिए। हमारे सैनिक हमारे लिए लड़ रहे हैं।’

ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी नही तोड़ा मौन

अमिताभ बच्चन ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी अपना मौन नहीं तोड़ा था। इसके चलते भी यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह मौन क्यों साध रखा है। यह तो तभी पता चलेगा जब वह कुछ बोलेंगे। उनके प्रशंसकों और यूजर्स को बस इसी का इंतजार है।