Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

कन्फैक्सनरी दुकान में एक लाख की चोरी, चोर कैमरे में कैद

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने किया घटना स्थल का मुआयना

जनवाणी ब्यूरो |

नूरपुर: नूरपुर में एक कन्फैक्सनरी की दुकान में बुधवार की रात एक चोर छत के रास्ते घुसकर गल्ले में रखी करीब 95 हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान सहित एक लाख रुपये की चोरी कर ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

नगर के वरिष्ठ पत्रकार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी सरदार गुणवंत सिंह राठौर के बडे भाई सुरेंद्र सिंह राठौर की शहीद तिराहा के पास लक्की कन्फैक्सनरी की दुकान है। बुधवार की रात एक चोर पास में स्थित एक दुकान पर पड़ी टिनशेड के सहारे दुकान की छजली पर चढ गया और लकड़ी के दरवाजों को काटकर अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 95 हजार रुपये की नकदी और काजू नमकीन के पैकेट चोरी कर ले गया।

पड़ोस में स्थित एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की फुटेज कैद हो गयी है। चोरी की सूचना पर कस्बा इंचार्ज दिनेश कुमार ​सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दुकान स्वामी की ओर से चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।

पुलिस कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई। कैमरे में कैद फुटेज में चोर 12.44 बजे पर आते और 3.15 बजे पर जाते समय मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल का कहना है कि चोरी का खुलासा शीघ्र ही किया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img