Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने 15 हजार का गैंगस्टर आरोपी को दबोचा

  • एसपी ने किया था 15 हजार रूपए का इनाम घोषित, कोर्ट ने भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी अभियुक्त को रामगंगा बैराज हरेवली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

शेरकोट पुलिस गुरूवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन के लिए चैकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर का आरोपी प्रताप सिंह हरेवली बैराज पर खड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रताप सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी ग्राम सहारावाला, थाना बढ़ापुर गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त पर बढ़ापुर थाने में लगभग 15 विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 15000 का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img