जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: बिजनौर मार्ग पर बैंक्वेट हाल के निकट स्थित एक हार्ड वेयर की दुकान में नकब लगा कर चोरों ने 10 हजार की नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया।
कस्बे के मोहल्ला हजरत नगर निवासी इस्लामुद्दीन की आमिर हार्ड वेयर के नाम से दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में खाली पड़े मकान की ओर से दुकान में नकब लगा कर गल्ले में रखी 10 हजार की नकदी एवं तीन मोटर समेत लगभग 45 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा एवं कस्बा इंचार्ज जयदेव सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान स्वामी की ओर से तहरीर दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद, जिला संगठन मंत्री अजयवीर चौधरी और मुकेश जोशी ने चोरी की घटना पर रोष जाहिर करते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की है।

