Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

नाबालिग को भगाने व शांति भंग करने सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

  • वांछित अभियुक्त की धर पकड़ को चल रहा अभियान

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: एक नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं आपस में विवाद कर झगड़ा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।

बुधवार को पुलिस ने पुराने मुकदमों में नामजद चल रहे फरार वांछितों की धर पकड़ को विशेष अभियान चलाया। जिसमे एक मार्च को नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त बंटी की गिरफ्तारी को पुलिस ने छापेमारी की और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

10 1

पुलिस ने अभियुक्त बंटी पुत्र कृपाल निवासी सुनारोवाली थाना नजीबाबाद का चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने ग्राम कलेहड़ी में दो लोग झगडा कर रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम नोशाद उर्फ काले पुत्र इरफान व साहिल पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम कल्हेड़ी थाना नजीबाबाद बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img