Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

‘प्रकृति व पर्यावरण के प्रति सचेत होना होगा’

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनएएस कालेज के एक्टिविटी क्लब राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बी तथा चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीपी राकेश ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डा. वीपी राकेश ने कहा कि पर्यावरण के बढती असंवेदनशीलता अब भयावह परिणाम उत्पन्न कर रही है। एक तरफ बढती जनसंख्या, ऊपर से प्रकृति का अनुचित दोहन, संक्रमण कालीन दौर है। कार्यक्रम संयोजिका डा. अलका तिवारी ने बताया कि हमारी अनदेखी और गलित्तयों से पर्यावरण प्रदूषण निरन्तर बढता जा रहा है। आज जरूरत है कि अभी से प्रकृति व पर्यावरण के प्रति सचेत होना होगा।

इसी के तहत छात्र-छात्राओं से पर्यावरण बचाओं विषय पर चित्र बनवाएं गये है, जिनकी प्रदर्शनी लगायी गयी। इस अवसर पर डा. नवीन चन्द गुप्ता, डा. श्याम कुमार घई ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में अभिषेक भाटिया, दीपांजलि, गरिमा कौशिक, अजय कौशिक का विशेष योगदान रहा। छात्र-छात्राओं में देव बिष्ट, मधुसूदन पाल, भारत चौधरी, लीसा चौधरी, अर्पिता, खुशी, मावी एवं तान्या चौहान का विशेष योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img