Home National News मध्य प्रदेश में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ,दो मासूमों की मौत

मध्य प्रदेश में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ,दो मासूमों की मौत

0
मध्य प्रदेश में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ,दो मासूमों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: खंडवा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत दो मासूमों की मौत हो गई। खंडवा के खिरकिया-खालवा के बीच धनोरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार होकर करीब 35 लोग मेढ़ापानी के कुनबा हरदा में मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे थे।

हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले से मिली जानकारी के अनुसार धनोरा में शाम 7:30 बजे हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। ट्रॉली में सवार करीब 35 लोग नीचे गिर गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 5 लोगों ने खिरकिया में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 6 की हालत अब भी गंभीर है|