जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ब्लाक संसाधन केंद्र बिनौली पर बुधवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के शीघ्र पहचान एवंम दिव्यांगता के दुष्प्रभाव को कम करने के लिये विकास खंड स्तरीय नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
प्रशिक्षण का शुभारंभ बीइओ बिनौली डॉ. बिजेंद्र कुमार ने दीप प्रवजलित कर किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पवन कुमार, प्रवेज आलम, योगेश मैत्रे ने नोडल शिक्षकों को दिव्यांगता की पहचान, दिव्यांगता के कारण एवंम दिव्यांगता के प्रकार पर, दिव्यांग बच्चों का विद्यालय में ठहराव पर विस्तृत चर्चा के साथ साथ दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक समावेशन में समावेशी शिक्षा के सभी बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के शत प्रतिशत चिन्हांकन, नामांकन एव शैक्षिक समावेशन डिजिटल प्रणाली समर्थ एप पर करने के लिए सभी नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण में सुनील कुमार, राजीव, पवन कुमार शर्मा, सौलंकी, संयोगिता मिश्र, संगीता, शशि भूषण, पंकज कुमार, अवध शर्मा,अंकित कुमार, अरविंद कुमार मान, सतीश्वर दयाल आदि उपस्थित रहे।