Home Uttar Pradesh News बड़ौत होम्योपैथिक के जन्मदाता डॉ हैनीमेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

होम्योपैथिक के जन्मदाता डॉ हैनीमेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
होम्योपैथिक के जन्मदाता डॉ हैनीमेन को अर्पित की श्रद्धांजलि
बड़ौत में डॉ हैनीमेन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते चिकित्सक।

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: होम्योपैथिक के जन्मदाता महात्मा हैनीमेन की जयंती के पुण्य अवसर पर होम्योपैथिक मैडीकल एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्यो ने कैनाल रोड पर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर डॉ हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

शानिवार को यह कार्यक्रम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल डबास के निवास स्थान पर हुआ।होम्योपैथिक मैडीकल एसोसिएशन के पदाधिकायों और सदस्यों ने महात्मा हैनीमेन को माल्यापर्ण कर और दीप जलाकर पुष्पाजंली अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा हैनीमेन ने मानव जाति की सेवा के लिए जीवन भर परिश्रम किया। उन्होंने डॉ हनीमैन के सिद्धांतो पर चलने का संकल्प किया। इसके उपरान्त होम्योपैथिक मैडीकल एसोसिएशन की एक मीटिंग हुई। जिसमे सर्व सम्मति से नई कमेटी का गठन करते हुए डॉ. राकेश जैन अध्यक्ष, डॉ. संजय जैन सचिव, डॉ. प्रबल जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रमेश चन्द वशिष्ठ, डॉ. वीरेन्द त्यागी, डॉ. रामपाल चौहान, डॉ. राकेश जैन, डॉ. संजय जैन, डॉ. अशोक सेठ बग्गा, डॉ.अनिल डबास, डॉ. पंकज सौलंकी, डॉ. प्रभात वशिष्ठ, डॉ. अमृत त्यागी, डॉ. प्रबल जैन आदि उपस्थित रहे।