Home Uttar Pradesh News Meerut ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, बड़ा हादसा होने से बचा

ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, बड़ा हादसा होने से बचा

0
ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, बड़ा हादसा होने से बचा

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: हाइवे पर सकौती ओवरब्रिज की रेलिंग तोडकर सोमवार सुबह लोहे के स्क्रैप से भरा ट्रक ओवरब्रिज से नीचे मदारीपुर मार्ग पर गिर गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बुरी तरह घायल हो गए। ओवरब्रिज से नीचे गिरकर ट्रक फरखच्चे उड गए। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को जेसीबी की मदद से तोडकर घायल चालक परिचालक को अस्पताल भिजवाया।

एनएच 58 पर सोमवार सुबह दिल्ली से एक ट्रक लोहे का स्क्रैप भरकर हाइवे से मुजफ्फरनगर जा रहा था। बताया गया कि मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी चालक कारी जाहिद पुत्र इस्लाम परिचालक सिकंदर पुर निवासी मुंतजिर पुत्र मुमताज के साथ दिल्ली से ट्रक में लोहे का स्क्रेप भरकर मुजफ्फरनगर स्थित फैक्ट्री में जा रहा था। सकौती ओवर ब्रिज पर चालक को नींद की झपकी आ गई।

जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए ओवरब्रिज से नीचे मदारीपुर मार्ग पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को तोड़कर उसमें फंसे चालक परिचालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घायल चालक परिचालक की हालत गंभीर बताई है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि ओवरब्रिजब की रेलिंग तोड़कर ओवरब्रिज से वाहन नीचे गिरने की चौथी घटना है। लोगों में चर्चा रही कि वाहनों के तेज स्पीड के चलने के कारण अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिरते है।