Home Uttar Pradesh News Saharanpur जनपद के छात्रों एवं व्यक्तियों को यूक्रेन से लाने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

जनपद के छात्रों एवं व्यक्तियों को यूक्रेन से लाने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

जनपद के छात्रों एवं व्यक्तियों को यूक्रेन से लाने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

 

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को संभावित मदद पंहुचाने के लिए प्रयासरत है तथा विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाईन संचालित किया गया है।

श्जनीश कुमार मिश्र ने बताया कि विदेश मंत्रालय भारतीय दूतावास हेल्प लाईन नम्बर +911123012113, +911123014104 एवं +911123017905, कन्ट्रोल रूम नम्बर 1800118797 जारी किये गये है। भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा निवेदन किया गया है कि व्यक्तियों एवं छात्रों की स्वदेश वापसी की व्यवस्था के संबंध में अपडेट एडवाइजरी भारतीय दूतावास की वेबसाइटhttp//www.eoiukraine.gov.in/index.php तथाhttp//www.indiaembassywarsaw.gov.in पर अपलोड की जा रही है।

साथ ही +380997300483, +380997300428, +3809333980327, +380635917881, +380935046170 नम्बर निर्गत किये गये है। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर पर 24 घण्टें कन्ट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है जिसका हेल्पलाईन नम्बर (0522) 1070 मोबाईल नम्बर 9454441081 तथा ई-मेल [email protected] है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जनपद के जो विद्यार्थी एवं व्यक्ति यूक्रेन में है उनके परिजन कार्यालय जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम नम्बर 0132-2723344, 0132-2723145 तथा आपदा सहायक श्री भान सिंह मोबाइल नम्बर +918630591743 एवं आपदा विशेषज्ञ मोबाइल नम्बर 9205382603 पर नोट करा सकते है अथवा ई-मेल आईडी [email protected] पर प्रेषित कर सकते है।