Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

फर्जी नम्बर प्लेट वाली बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • नामजद वांछित अभियुक्त भी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: स्थानीय थाना कोतवाली की आदर्शनगर चौकी प्रभारी ने चैकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ाई जा रही मोटरसाइकिल के सात दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोग पुलिस को बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया तथा बाइक को सीज कर दिया।

सोमवार को थाना कोतवाली नजीबाबाद की आदर्श नगर चौकी प्रभारी जनप्रिय गौड़ नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर नहर के समीप वाहन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों को रोककर उन्हेंने मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को कहा।

उनकी ओर से बाइक की आरसी व रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित अन्य कागजात न दिखाने पर पुलिस ने जांच में पाया कि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे चलाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोविंद पुत्र जयपाल निवासी मौहल्ला सत्यविहार कालौनी थाना नजीबाबाद तथा सूरज पुत्र रामदेव निवासी अंबेडकर नगर थाना किरतपुर बताए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों का अपराध संख्या 282 / 21 धारा 420, 482 आईपीसी में चालान कर दिया। साथ ही मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।

उधर स्थानीय पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया। वांछित अपराधियों की धरपकड़ को चलाए गए अभियान के तहत स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त सरफुद्दीन पुत्र शरीफ निवासी मौहल्ला हवेलीतला थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका मुकदमा अपराध संख्या 277/ 21 धारा 452, 323/504 /506 आईपीसी में चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img