Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर

  • पुलिस ने मुनादी कराकर दी जिला बदर की जानकारी

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: संगीन अपराध में लिप्त दो अपराधियों को पुलिस ने 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया हैं। दोनों अपराधियों के घरों पर पुलिस ने मुनादी कर जिला बदर होने की जानकारी दी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी मेहताब उर्फ मेहता मारपीट व लूट के कई मुकदमों का आरोपी हैं। इसके अलावा मोहल्ला खैलकलां निवासी दानिश पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हैं।

शनिवार को कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने दोनों अपराधियों के घरों पर मुनादी कराई तथा दोनों अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर करने की जानकारी दी। पुलिस ने मुनादी कर दोनों अपराधियों को जिले में दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।

पुलिस द्वारा बताया गया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने कहा कि मेहताब उर्फ मेहता पर लूट व मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं दानिश पर भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हैं। दोनों अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img