Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दो उर्वरक विक्रेताओं के लाईसेंस निलंबित

  • डीएओ व एआर को-आपरेटिव ने उर्वरत प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जिला कृषि अधिकारी व एआर कोआपरेटिव ने जनपद में उर्वरक विक्रेताओं की 29 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 22 उर्वरकों के नमूने लिए। छापेमारी के दौरान दुकान बंद कर भागे दो उर्वरक विक्रेताओं के लाईसेंस भी निलंबित किए गए।

शासन के निर्देश एवं डीएम के आदेश के क्रम में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों मे छापामार कार्यवाही डा. अवधेश मिश्र जिला कृषि अधिकारी व अमित कुमार त्यागी सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता की संयुक्त टीम ने की। छापामार कार्यवाही के दौरान बिक्री केन्द्रों के अभिलेखों की जांच की गयी तथा उर्वरक स्टॉक का मिलान किया गया।

इस कार्यवाही के दौरान कुल 29 दुकानों के निरीक्षण किये गये और 22 उर्वरक के नमूने लिए गए। छापामार कार्यवाही के समय ओवर रेटिंग, कालाबाजारी, टैगिंग आदि का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। छापामार कार्रवाई के दौरान दुकानें बंद करके भाग जाने पर दो प्रतिष्ठानों यथा मै. चौधरी एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर चांदपुर एवं मै. बीके ट्रेडर्स चांदपुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उर्वरक लाइसेंस को निलंबित किया गया।

जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने सभी दुकानदारों से उर्वरकों की नियमानुसार बिक्री कर उर्वरकों के मूल्य की धनराशि बार कोड के माध्यम से प्राप्त करने तथा जोत के आधार पर किसान की आवश्यकता के अनुसार उर्वरक का वितरण करने के निर्देश दिए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img