Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: मामूली सी कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नगर के मोहल्ला फोलादपुरा निवासी नूर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने अपनी बाइक में प्रेशर होरन लगा रखा है। जिसकी आवास से पूरा मोहल्ला परेशान है। आरोप है कि जब भी वह बाहर निकलता है उक्त युवक उसके करीब आकर प्रेशर होरन बजाता है जिससे उसे बहोत पीड़ा होती है। उक्त युवक को कई बार ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं मानता।

आरोप है कि शुक्रवार की देर रात भी उसने उक्त युवक को प्रेशर होरन बजाने से मना किया था जिसे लेकर उसने गाली गलौज की। इतना ही नहीं कुछ देर बाद वह अपने दोस्तों को साथ लेकर उसके घर पहुंच गया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका पुत्र शादाब घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img