-
मोदीनगर में खुलेगी आधुनिक डेयरी शॉप, प्रतिदिन 75 टन दूध पशुपालकों से खरीदने की तैयारी
-
दूध बढ़ाने का प्रशिक्षण पशुपालकों को मॉडल फार्म पर देंगे विदेशी न्यूट्रिशियन एक्सपर्ट
संजय तिवारी |
मोदीनगर: गजियाबाद जिले में गन्ना हब के नाम से पहचान रखने वाले मोदीनगर में अब यूके मोदी समूह ने उप्र में पहला आधुनिक दुग्ध प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यूके की विदेशी कंपनी के सहयोग से लगने वाला यह प्लांट तकरीबन 200 करोड़ रूपयों से स्थापित होगा। जिसमें किसानों,पशुपालकों की सहभागिता रहेगी। कंपनी गाजियाबाद, बागपत व आस पास जिले के पशु पालकों से उनके दूध को खरीदने के लिए गांव-गांव पहुंचेगी। साथ ही मोदीनगर में आधुनिक डेयरी शॉप खुलेगा। कपंनी की ओर से मॉडल फार्म बनने जा रहा है, जिसमें पशुपालकों को मॉडर्न टैक्निक के जरिये प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मोदी इंडस्ट्रीज कंपनी के चेयरमैन सेठ उमेश कुमार मोदी ने मोदी भवन परिसर में किसानों के साथ शनिवार को सीधी चौपाल लगाई। उन्होने समूह की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बढते आयाम को लेकर बताया कि तकरीबन 200करोड रूपयों की लागत से विदेशी यूके की कंपनी के सहयोग से यहां मिल्क प्लांट स्थापित किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्लांट में सीधे किसानों की सहभागिता रहेगी।
प्रतिदिन 75 हजार लीटर(70 टन) दूध की खरीद कंपनी करेगी। कंपनी की अोर से दूध का पाउडर तैयार होगा, साथ ही नवजात शिशु, माताओं व किशोरों के लिये न्यूट्रीशियन प्रोडेक्ट तैयार किये जायेंगे। इस मौके पर मोदी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सेठ उमेश कुमार मोदी व उनके ज्येष्ठ पुत्र सेठ अभिषेक मोदी, मोदी इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव शोभित नेहरा, उच्च प्रबंधक एनपी बंसल, मलकपुर मिल के अध्याशी विपिन चौधरी, डीडी कौशिक, सुनील गुप्ता, आशीष गुप्ता, वेदपाल मालिक, नवल गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुरेश शर्मा सहित आस पास क्षेत्र के सैकड़ों किसान प्रतिनिधि
मौजूद रहे।


