- गांव के बेरोजगार युवाओं ने रोजगार की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बागपत लोकसभा के ककौर कला गांव के ग्रामीणों को भाजपा के कट्टर समर्थक माना जाता है। 1998 के बाद इस गांव से गैर भाजपा दलों के प्रत्याशी को कभी इस गांव से जीत मयस्सर नहीं हुई।
केन्द्र सरकार की ओर से तीन कृषि विधेयकों को संसद में रखने से किसान व प्रदेश सरकार के सरकारी नौकरी में पांच साल के संविदा काल पर रखने से युवा बेरोजगारों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों एक बैठक हुई केंद्र व प्रदेश सरकार पर ग्रामीणों ने जमकर भड़ास निकाली। भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताते हुए राष्ट्रीय लोकदल में आस्था जताई। जंयत चौधरी साथ चलने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा ज़िलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल और देश के मज़बूत किसान नेता माननीय चौधरी अजित सिंह ने सदैव किसानों की भलाई के लिए संघर्ष किया।

अब जयंत चौधरी किसान, मजदूरों एवं युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल युवाओं की समस्याओं को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर युवाओं के लिए संघर्ष करेगा। युवाओं से सोशल मीडिया पर भी पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा युवा साथियों को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा
बैठक की अध्यक्षता युवा रालोद नेता नीटू पहलवान सिनौली करते हुए रालोद को किसानों व युवाओं की हितैषी बताया। बैठक का आयोजन रालोद नेता बबली तोमर लोयन ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते कहा कि सबको सम्मान देकर रालोद ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
उनके संघर्ष में रालोद अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस मौके पर आशुतोष सभासद ने युवाशक्ति के महत्व को बताते हुए युवाओं को नेतृत्व करने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कृषि विधेयकों का विरोध करने का आहवान किया।बैठक में गौरव हुड्डा, सुमित सरोहा, विजय सरोहा, अंकित, अजय हुड्डा, रितिक, कार्तिक, बबलू, मोहित,गौतम प्रधान, सौरव, सचिन,अरविन्द, बिल्लू ठेकेदार, अनुभव, आर्यन तोमर,भरत तोमर आदि युवा उपस्थित रहे।रालोद के पक्ष में नारेबाज़ी करते हुए युवाओं ने पार्टी को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।

