Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

संक्रमण के चलते विवि की मुख्य परीक्षाएं की रद्द

  • सेमेस्टर और मेडिकल की परीक्षाएं रहेगी यथावत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में 10 अप्रैल से स्नातक व परस्नातक की मुख्य परीक्षाएं चल रही थी,लेकिन छात्र संख्या अधिक होने की वजह से परीक्षा केंद्रों पर न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो पा रहा था और न ही छात्र-छात्राएं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे थे। ऐसे में सोमवार को विवि में हुई एक बैठक के बाद विवि कुलपति प्रो.एनके तनेजा ने मुख्य परीक्षाओं को तीन मई तक के लिए स्थगित कर दिया है।

बता दें कि कोरोना कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से गत वर्ष भी विवि की मुख्य परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था और इस वर्ष फिर से कोरोना बढ़ने की वजह से परीक्षाओं को आगे खिसकाना पड़ गया है। विवि अनुसार 13 अप्रैल से 3 मई तक के सभी पेपरों को रद्द किया गया है।

विवि की ओर से जल्द ही इन परीक्षाओं का कार्यक्रम वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। प्रो.एनके तनेजा ने बताया कि इस दौरान केवल सेमेस्टर और मेडिकल की परीक्षा ही संचालित की जाएगी। क्योंकि इन पाठ्यक्रमों में छात्र संख्या कम है। वहीं विवि की ओर से आॅनलाइन कक्षाओं के लिए पहले से ही फरमान जारी किए जा चुके है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img